चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर दी बधाई

चंपावत के अनुज पंत ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 69 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।…

Screenshot 2026 03 07 10 32 02 82 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

चंपावत के अनुज पंत ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 69 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले जनपद चंपावत के बाराकोट विकासखंड के झूलापे गांव के मूल निवासी अनुज पंत से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अनुज का परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में रहता है, पिता दिनेश पंत एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और माता गीता पंत निजी स्कूल में शिक्षिका है।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अनुज पंत का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल चंपावत जनपद बल्कि समूचे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है।


मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अनुज पंत अपनी प्रतिभा , परिश्रम और समर्पण से प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
वार्ता के दौरानअनुज पंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से उन्हें आगे भी देश सेवा के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply