अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के चुनावों में महिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी अनीता रावत ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है| बकौल अनीता बाजार के कई व्यापारी उनके समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं|
आज उन्होंने नगर के धार क तूनी, पांडे खोला ,लक्ष्मेश्वर, जाखन देवी, लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार आदि क्षेत्रों में प्रचार किया और चुनाव चिह्न सीढ़ी में मोहर लगाकर समर्थन देने व भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की|
कड़ाके की ठंड के बाद भी व्यापारी उनके साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं| अनीता ने सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलने व व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने की बात कही|