उत्तराखंड में यहां हुआ अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़

देहरादून। उत्तराखंड को अपराधमुक्त बनाने का प्रयास कर रही पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में पुलिस…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड को अपराधमुक्त बनाने का प्रयास कर रही पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में पुलिस ने गदरपुर में संचालित अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने असलहा बना रहे आरोपी को नौ असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी अवैध असलहा बनाने के चलते जेल जा चुका है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मंगलवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गदरपुर थाना पुलिस ने सोमवार को ग्राम कुलवंत नगर नहाल बैराज के पास खेत किनारे खजूर के पेड़ के नीचे अवैध असलहे बना रहे दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया। बताया कि अभियुक्त दर्शन सिंह शातिर अपराधी है और उस पर पूर्व में भी 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।