पंचायत चुनाव में वोट देने के 10 मिनट बाद ही बुजुर्ग की हो गई मौत, हार्ट अटैक से गई जान

रुद्रप्रयाग की जखोली ग्राम पंचायत जयंती निवासी ब्राह्मी दत्त थपलियाल का वोट देने के कुछ ही देर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो…

n6739541071753379943909f15fca6502c0e50ea83f98648ed080254c7d40418cc57efc0a41d25869391f1c

रुद्रप्रयाग की जखोली ग्राम पंचायत जयंती निवासी ब्राह्मी दत्त थपलियाल का वोट देने के कुछ ही देर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 77 वर्ष बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर को अपने परिजनों के साथ जयंती पोलिंग बूथ बरसिर अपने वहां से मतदान करने पहुंचे थे।

मतदान स्थल पर पहुंचकर उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकालने के करीब 10 मिनट बाद ही उनको सीने में दर्द होने लगी। जब तक परिजन को समझ पाते उनकी मौत हो गई। वह जयंती में ग्रेन डीलर भी थे। अब शुक्रवार को पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।


दुबई से वोट देने पहुंचे अमित कोठारी
ग्राम पंचायत कोठियाड़ा निवासी अमित कोठारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शामिल होने के लिए दो दिन पूर्व दुबई से गांव पहुंचे। बृहस्पतिवार को उन्होंने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना वोट दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीते विस और लोस चुनाव में भी वोट देने के लिए गांव आये थे।
रुद्रप्रयाग जिले में 57.31 फीसदी मत पड़े,

ऊखीमठ ब्लॉक अव्वल
जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को कुल 57.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंजीकृत 2,04,062 मतदाताओं में से 1,16,957 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन तीनों ब्लॉकों में से ऊखीमठ ब्लॉक में सर्वाधिक 62.85% वोट पड़े।

सुबह 8 बजे से सभी 459 पोलिंग बूथों पर 280 ग्राम प्रधान, 103 क्षेत्र पंचायत, 18 जिला पंचायत और 50 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हुआ। शुरुआती चार घंटों में जिले में 25.03% मतदान हुआ, जिसमें कुछ बूथों पर धीमी गति देखी गई।

हालांकि, दोपहर के बाद मतदान में तेजी आई और लंबी कतारें लगने लगीं, जिससे 2 बजे तक मतदान का प्रतिशत 44.76 तक पहुंच गया। अंतिम तीन घंटों में मतदान की गति थोड़ी धीमी हुई और कुल 13% वोट पड़े।