आमरणअनशनकारी दीपा को प्रशासन ने उठाया अब शांती बैठी अनशन पर

अल्मोड़ा : वेतन और आल्पस फैक्ट्री के संचालन की मांग पर आमरण अनशन पर बैठी महिला कर्मचारी दीपा पांडे को पुलिस ने रविवार को जबरन…

IMG 20190303 WA0118
Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा : वेतन और आल्पस फैक्ट्री के संचालन की मांग पर आमरण अनशन पर बैठी महिला कर्मचारी दीपा पांडे को पुलिस ने रविवार को जबरन अनशन स्थल से उठा कर अस्पताल में भर्ती करा दिया |
महिला कर्मचारी दीपा पांडे पिछले चार दिनों ने आमरण अनशन पर बैठी हुई थी। रविवार को चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पता चला कि उसके स्वास्थ्य में गिरावट आ गई है। प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो एसडीएम विवेक रॉय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दीपा पांडे को अनशन स्थल से उठाकर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शांति देवी आमरण अनशन पर बैठ गई। कर्मचारियों ने कहा है कि प्रशासन उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने के बजाय उनके आंदोलन को तोडऩे का प्रयास कर रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को अनशन स्थन पर दीपा, इंदु, कविता, बबीता, शीला, ममता, नीमा, कला, नंदी, माया, गंगा, मीना, महेंद्र, बलवंत, अशोक, अशोक, शेखर, अरूण कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश जोशी, बिरेंद्र रावत, गोपाल राम, हर्ष कनवाल, सीमा, मंजू समेत अनेक लोग मौजूद थे |