अमित शाह की देहरादून रैली में मंच पर काला झंडा लेकर पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक कांग्रेस ने भी किया रैली का विरोध

मंच से विपक्ष को लिया आड़ेहाथ, कहा कांग्रेस अध्यक्ष राम मंदिर पर अपना स्टैंड क्लीयर करें यहां देखें वीडियो डेस्क—भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

मंच से विपक्ष को लिया आड़ेहाथ, कहा कांग्रेस अध्यक्ष राम मंदिर पर अपना स्टैंड क्लीयर करें

यहां देखें वीडियो

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
https://youtu.be/XfX9YhAhq48

डेस्क—भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रवार को देहरादून में परेड ग्राउंड में एक जनसभा थी। इस जनसभा में अमित शाह ने करीब 40 मिनट तक कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने उत्तराखंड को संवारने की प्रतिबद्धता तो जताई ही साथ ही पूरे विपक्ष और अपने संबोधन में आड़े हाथों लिया। इस दौरान जब अमित शाह का संबोधन चल ही रहा था। अचानक एक युवक हाथों में काला झंडा लेकर मंच तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि भगवा गमछा पहने इस युवक को पहले कोई पहचान नहीं पाया। मंच के सामने पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

यहां देखें वीडियो

https://youtu.be/ae-Q987Zf1w

इधर युवक कांग्रेस ने भी अपने कार्यालय से परेड ग्राउंड तक एक विरोध मार्च ​निकाला और अमित शाह गो बैक के नारे लगाए। इस बीच समझाने गई पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की जमकर धक्का मुक्की भी हुई और पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया

amit shah dehradun
photo-source

अमित शाह का दावा भाजपा में ही होता है हर कार्यकर्ता का सम्मान मै भी कभी था एक बूथ अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देहरादून के परेड मैदान में पार्टी के टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन में कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ता का सम्मान होता है। यहां चाय बेचने वाला प्रधान मंत्री बन सकता है तो एक सामान्य बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष तक जा सकता है। अमित शाह ने कहा कि वह भी 1982 में गुजरात में बूथ अध्यक्ष ही थे।
उन्होंने कहा कि देशभर की अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि असंभव लगते हुए चुनाव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड विजय में बदलने का कार्य किया है। उत्तराखंड और यूपी इसका उदाहरण है।

अमि‍त शाह ने कहा कि पीएम ने केदारनाथ का कायाकल्प का कार्य किया है। केदारनाथ व बदरीनाथ का कायाकल्प करने का काम कठिन परिस्थितियों में भी किया गया है। मोदी सरकार ने आलवेदर रोड बनाने के काम की शुरूआत की, जिसका 24 घंटे काम जारी है। कहा, त्रिवेंद्र रावत सरकार ने हर वर्ग के लिए काम करने का प्रयास किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को उत्तराखंड को मुक्त कराने का काम किया है।

मंच से विपक्ष पर हमला करते कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आमित शाह ने कहा कि बजट से विपक्ष की हवाइयां उड़ी है। विपक्ष के नेता के कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे से नूर गायब हो गया। आपका लक्ष्य क्या है सत्ता हासिल करना या गरीब किसान का उद्धार है। जब घोषणा की कि किसानों के खातों में छह हजार जमा कराया जाएगा, तो इससे देश भर के किसानों में खुशी की लहर है।
उन्होंने कहा कि कुंभ में स्वाभाविक रूप से राम मंदिर का मुद्दा उठना लाजमी है। कहा कि राम मंदिर मामले में भाजपा की स्पष्ट नीति है, कहा उसी जगह पर भव्य राम मंदिर जल्दी बनना चाहिए। किसी को दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने की बात जब भी आती है कांग्रेस अड़ंगा लगाती है। कांग्रेस अध्यक्ष को यह तय करना चाहिए कि वह राम मंदिर चाहते हैं या नहीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका भव्य स्वागत करते हुए कहा कि बजट ने देश को भविष्य की रूपरेखा दिखा दी है। जनता को समझ में आ गया है कि यह सरकार आम जनता के लिए भी सोचती है।