एक बार फिर से पुराने स्वरूप में नजर आएगी अल्मोड़ा की पटाल बाजार

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का पटाल बाजार जल्द ही फिर से अपने पुराने स्वरूप में नजर आ सकता है। अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने इसके लिए…

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का पटाल बाजार जल्द ही फिर से अपने पुराने स्वरूप में नजर आ सकता है। अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने इसके लिए 39 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर उत्तराखंड शासन को भेजी है जिसके शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार इसके बाद ऐतिहासिक अल्मोडा बाजार में टाइल्स की जगह इसकी पुरानी पहचान वाली पारंपरिक पटाल फिर से नजर आएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि अल्मोडा पटाल बाजार का नाम यहां बिछे पारंपरिक पटालों के नाम पर रखा गया था। ये पटाल पर्वतीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान थे परन्तु वर्ष 2004 में पारंपरिक पटालों को हटाकर यहां कोटा स्टोन लगा दिया गया, जिससे बाजार की रौनक और पहचान खो गई। अब फिर से इस ऐतिहासिक बाजार को पुराने स्वरूप में लौटाने की कवायद शुरू हो गई है।

बता दें कि पटाल बाजार में बिछी कोटा स्टोन की स्लेट दुर्घटना का कारण बन रही हैं। हल्की बारिश में भी इनमें फिसलन बढ़ जाती है जिनमें पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। पटाल बिछने के बाद लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है।