अल्मोड़ा : मनान में कोसी नदी में डूबा युवक, मौत

अल्मोड़ा: तहसील क्षेत्र सोमेश्वर के मनान में एक युवक नदी में डूब गया।आनन-फानन में युवक को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।…


अल्मोड़ा: तहसील क्षेत्र सोमेश्वर के मनान में एक युवक नदी में डूब गया।
आनन-फानन में युवक को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर ​दिया।


उक्त युवक धौलछीना ब्लॉक का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी पहचान गोकुल नेगी निवासी उटिया धौलछीना के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पता लगा है कि युवक नदी में नहाने के लिए उतरा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद युवक को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply