अल्मोड़ा : घर से जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई एक महिला घर नहीं पहुंची, बुधवार की तड़के ग्राम-भेटुली, पो०-अयारपानी के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी कि भेटुली निवासी पूजा मंगलवार की सायं को जंगल चारा पत्ती लेने गयी तथा वापस घर नहीं लौटी है।
महिला के परिजनों द्वारा आशंका जताई गयी कि सम्भवत महिला पर किसी वन्य जीव द्वारा हमला कर दिया गया है।
परिजनों की चिंता देख वन क्षेत्राधिकारी बिन्सर मनोज सनवाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर टीम को ग्रामीणों द्वारा बताये गये क्षेत्र के अनुसार उक्त लापता महिला की गहन खोजबीन हेतु भेजा गया तथा खोजबीन के दौरान महिला को उनके घर से लगभग एक 1.00 किमी0 की दूरी से बिन्सर वन्य जीव विहार के कपड़खान अनुभाग अन्तर्गत कपड़खान बीट के समीप प्रातः 06:31 बजे एक गुफा (उड्यार) से सकुशल बरामद कर महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
वन विभाग के इस सहयोगात्मक कार्यवाही पर ग्रामीणों ने सराहना की है।



