अल्मोड़ा: होली एंजिल पब्लिक स्कूल में टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न, नई शिक्षा नीति और AI आधारित पढ़ाई पर दिया गया जोर

email image link अल्मोड़ा (उत्तरा न्यूज़ डेस्क): नगर के प्रतिष्ठित होली एंजिल पब्लिक स्कूल में नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ‘टीचर ट्रेनिंग…

almora:-teacher-training-program-completed-in-holy-angel-public-school-emphasis-given-on-new-education-policy-and-ai-based-studies

अल्मोड़ा (उत्तरा न्यूज़ डेस्क): नगर के प्रतिष्ठित होली एंजिल पब्लिक स्कूल में नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ‘टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ये कार्यशाला स्कूल के शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षा में बेहतर शिक्षण और गतिविधि आधारित (Activity-based) पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित की गई थी।


आधुनिक शिक्षा और AI के प्रयोग पर मंथन
इस कार्यशाला में विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० मनोज चौधरी ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें नई शिक्षा नीति के आधार पर आधुनिक शिक्षा के अध्यापन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान समय की मांग को देखते हुए शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) के माध्यम से शिक्षा को अधिक रोचक और सुलभ बनाकर छात्रों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया, ताकि बच्चे भविष्य की तकनीक से जुड़ सकें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


प्रबंधक ने दी नए सत्र की शुभकामनाएं
कार्यशाला में शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाने के नए और प्रभावी तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ने उपस्थित सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए नए शैक्षिक सत्र के लिए सभी अध्यापकों तथा छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply