अल्मोड़ा:: ऋषि-मुनियों के यज्ञ को विध्वंश करने वाली ताड़का पहुंची सुरधाम

Almora: Tadka, which destroyed the yagya of sages, reached Surdham अल्मोड़ा: श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोड़ा में द्वितीय दिवस की…

Almora: Tadka, which destroyed the yagya of sages, reached Surdham

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोड़ा में द्वितीय दिवस की रामलीला का मुख्य आकर्षण दशरथ – विश्वामित्र संवाद, ताडिका द्वारा नरसंहार , मुनियों का यज्ञ विध्वंस,ताडिका वध, मारीच- सुबाहु का राम लक्ष्मण से युद्ध,सुबाहु वध,अहिल्या उद्धार,गौरी पूजन रहा ।

द्वितीय दिवस की लीला में मुख्य अतिथि पियूष जोशी शिक्षाविद् द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया तथा देर रात्रि तक लीला का आनंद लिया।

इस लीला में ताडिका एवं सुबाहु-मारीच ने अपने अभिनय से सभी को रोमांचित किया। राम लक्ष्मण का मारीच-सुबाहु से युद्ध , अहिल्या उद्धार आदि के मंचन ने दर्शकों को बांधे रखा।

राम-रशि काण्डपाल, लक्ष्मण – वैभवी कर्नाटक, सीता – कोमल जोशी, दशरथ -अखिलेश थापा, विश्वामित्र-एस.एस.कपकोटी
ताड़का -कमल जोशी, मारीच-ममता कपूर ,सुबाहु -भावना मल्होत्रा,अहिल्या -गितांजलि पाण्डे, गौरी-प्रत्यक्षा मल्होत्रा के सुंदर अभिनय एवं संवाद ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला समिति के संस्थापक/संयोजक श्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा रामलीला का उत्कृष्ट मंचन दिखाये जाने की काफी सराहना की गयी साथ ही देश विदेशों में आन लाइन देख रहे दर्शकों ने अपने संदेशों के माध्यम से रामलीला मंचन की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक पोखरिया, लीलाधर कांडपाल, पूरन चन्द तिवारी, एम.सी.कांडपाल, रमेश चंद्र जोशी, जगदीश चन्द्र तिवारी, दयाकिशन जोशी, महेश कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, गिरीश चन्द्र पाण्डे,अनिल जोशी, बद्री प्रसाद कर्नाटक,एम.सी.काण्डपाल, एम.डी.काण्डपाल, कमलेश पाण्डे, निर्मल उप्रेती, लीलाधर शर्मा, वी.डी.सती,कमल पालीवाल, अनिल रावत,मनीष जोशी , योगेश जोशी,कमल जोशी, गौरव काण्डपाल, नन्दन बगडवाल,रजनीश कर्नाटक, अशरद, भुवन पाण्डे,हेम पाण्डे,नरेश जोशी, सन्तोष जोशी, देवेन्द्र गोस्वामी , कौशल पाण्डे,आशु रौतेला, देवेन्द्र जनौटी, कपिल नयाल, ललित बिष्ट, ऋतिक सांगा, निखिल तिवारी, डॉ विद्या कर्नाटक, आशा मेहता, कविता पाण्डे, कंचन पाण्डे, रेखा जोशी, पारू उप्रेती, मीना भट्ट, रीता पाण्डे, गीता जोशी, सुनीता बगडवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन गीताजंली पांडे द्वारा किया गया।