अल्मोड़ा: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन, उमापति पांडे बने जिलाध्यक्ष

Almora: State Employees Joint Parishad session, Umapati Pandey becomes District President अल्मोड़ा : राज्य‌ का सर्वाधिक विभागीय एकजुटता का संगठन माने जाने वाला राज्य कर्मचारी…

Almora: State Employees Joint Parishad session, Umapati Pandey becomes District President

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा : राज्य‌ का सर्वाधिक विभागीय एकजुटता का संगठन माने जाने वाला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का जिला अधिवेशन संपन्न हो गया है।
कर्मचारी नेता उमापति पांडे को जिलाध्यक्ष चुना गया है।


सर्वसमिति से गठित कार्यकारणी में उमापति पाण्डेय को अध्यक्ष, मोहन सिंह नेगी महामंत्री,
अभिषेक किमोठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाष्कर जोशी कोषाध्यक्ष, वन्दना कड़ाकोटी व आनन्दी दयाल महिला उपाध्यक्ष चुनी गई।


होटल शिखर में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने आपसी एकजुटता को बनाए रखने की हुंकार भरी।


सुबह के प्रथम सत्र में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की। विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।


सभा में विभिन्न संगठनों की समस्यायों पर विचार विमर्श करते हुए प्रान्त स्तर पर परिषद द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु शासन स्तर पर चल रही कार्यवाही के सम्बन्ध में चर्चा की।


सभी ने परिषद की विभिन्न 20 सूत्रीय मांगो की मांगपत्र के अनुसार समस्याओं का निस्तारण करने की मांग भी उठाई। अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यय गिरजेश काण्डपाल, परिषद के मण्डलीय अध्यक्ष कुंवर सिंह सामंत, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट, तथा परिषद के हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सनवाल, महामंत्री तनवीर आदि उपस्थित रहे।


अधिवेशन में परिषद के केएन काण्डपाल, रमेश सिंह कनवाल, लेखा संवर्ग के जिलाध्यक्ष, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी एशोसियशन के जिलाध्यक्ष हरीश बिष्ट, महामंत्री शीतल सिंह सत्याल कृषि विभाग के जिलाध्यक्ष शुभम आर्य ग्राम विकास अधिकारी के जिला अध्यक्ष सतीश पांडे,महामंत्री पंकज तिलारा, स्वास्थ्य विभाग से आनन्दी दयाल, आयुष विभाग से जिला महामंत्री नरदेश्वर विजवाण सहित पंकज रौतेला,ओमप्रकाश दयाल भास्कर जोशी, परमेन्द्र पांडे, रियासत अली
बीना बिष्ट, हिमानी ढ़ौडियाल, हर्षिता पांडेय, नरेन्द्र कुमार, रेनु नितवार,नीलम बिष्ट, उपस्थित रहे।