अल्मोड़ा:: देवस्थल शिव मंदिर में शिव महापुराण 24 जुलाई से

Almora: Shiv Mahapuran in Devasthal Shiv Temple from July 24 अल्मोड़ा, 09 जुलाई 2024— महतगांव हवालबाग स्थित शिवमंदिर देवस्थल में आगामी 24 जुलाई से शिव…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Almora: Shiv Mahapuran in Devasthal Shiv Temple from July 24

अल्मोड़ा, 09 जुलाई 2024— महतगांव हवालबाग स्थित शिवमंदिर देवस्थल में आगामी 24 जुलाई से शिव महापुराण का आयोजन किया जायेगा। इस महापुराण का समापन पूर्णाहुति के साथ आगामी 3 अगस्त को होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


मंदिर के महंत बृहस्पतिगिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में इस बार शिवमहापुराण का रजत वर्ष है। यानि ​अनवरत शिवमहापुराण आयोजन 25वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। उन्होंने बताया कि शिवमहापुराण में व्यास की भूमिका खजान पंत जी द्वारा निभाई जायेगी। 25 जुलाई को कलश यात्रा के साथ इस कार्यक्रम की शुरूआत होगी। प्रतिदिन दिन में 2 बजे से कथा का आयोजन किया जायेगा जबकि सांय 6 बजे से भजन कीर्तनों का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कथा में उपस्थित होकर कथा श्रवण लाभ प्राप्त करने की अपील की है।