अल्मोड़ा ब्रेकिंग-स्थानीय नेता पर महिला ने लगाया शोषण और ठगी का आरोप,BJP-Congress दोनों से रहा है नेताजी का नाता

अल्मोड़ा: जनपद के भतरौजखान थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक स्थानीय नेता पर महिला उत्पीड़न, जालसाजी, ठगी के मामलों में…

almora-sensation-local-leader-with-bjp-congress-ties-accused-of-exploiting-and-cheating-woman

अल्मोड़ा: जनपद के भतरौजखान थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक स्थानीय नेता पर महिला उत्पीड़न, जालसाजी, ठगी के मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक पारा चढ़ गया है, आरोपी नेता का नाता कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों से रहा है।


क्या है पूरा मामला?
सेवारत एक महिला ने बासोट निवासी नेता नंदन सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि
आरोपी ने करीब 9 साल पहले अल्मोड़ा के गोलू देवता मंदिर में उससे शादी की थी। महिला का आरोप है कि नेता ने उसके पद का फायदा उठाकर गाड़ी, कपड़े, मकान का किराया और निजी खर्च के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


महिला का आरोप है कि जब महिला ने शादी के पंजीकरण का दबाव बनाया, तो आरोपी और उसके परिवार ने जाति का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। 9 मार्च को दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69,115(2),351(3),352 में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।


सोशल मीडिया पर ‘फोटो वॉर’: कौन किसका कार्यकर्ता?
आरोपी की ‘दल-बदल’ की राजनीति ने दोनों मुख्य दलों को आमने-सामने खड़ा कर दिया है:
कांग्रेस का पक्ष: भाजपा समर्थक आरोपी की पुरानी तस्वीरें साझा कर रहे हैं जब उसने पिछले साल कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था।

649269762 1360204096149314 5674315398737341154 n


almora sensation local leader with bjp congress ties accused of exploiting and cheating woman

भाजपा का पक्ष: कांग्रेस कार्यकर्ता पलटवार करते हुए आरोपी की हालिया तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिसमें वह पूर्व सीएम हरीश रावत के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से नजर आ रहा है।

almora-sensation-local-leader-with-bjp-congress-ties-accused-of-exploiting-and-cheating-woman
पूर्व सीएम हरीश रावत के कार्यक्रम में मौजूद आरोपी


क्या है सच्चाई: नंदन सिंह रावत पहले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रहा, फिर भाजपा में गया और फिर वापस कांग्रेस में सक्रिय हो गया,हालांकि सार्वजिनक रूप से उसके भाजपा से इस्तीफा देने और कांग्रेस फिर ज्वाइन करने संबधित कोई बयान सामने नही आया। बरहहाल 2027 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, दोनों ही दल इस “दाग” से अपना— अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply