अल्मोड़ा में 4.82 लाख की स्मैक के साथ डांसर समेत 2 गिरफ्तार

उत्तराखंड की शांत वादियों को ‘उड़ता पंजाब’ बनाने की एक और साजिश नाकाम हो गई है। देवभूमि को नशे से मुक्त रखने के लिए अभियान…

almora-police-arrest-two-with-smack-worth-rs-4-82-lakh

उत्तराखंड की शांत वादियों को ‘उड़ता पंजाब’ बनाने की एक और साजिश नाकाम हो गई है। देवभूमि को नशे से मुक्त रखने के लिए अभियान में लगी अल्मोड़ा पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने बेस तिराहे के पास से दो शातिर नशा तस्करों को दबोचा है। इनके पास से लगभग 4 लाख 82 हजार रुपये की स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग अभियान चल रहा था। तभी बेस तिराहे के पास UK04-AP-5711 मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से 16.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पकड़े गए तस्करों में गौरव बिष्ट उर्फ ‘डांसर’ (25 वर्ष) और सौरभ भण्डारी (22 वर्ष) शामिल हैं। गौरव उर्फ डांसर कोई नया खिलाड़ी नहीं है; इस पर पहले भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दो मुकदमे (2024 और 2025 में) दर्ज हैं।


खानी पड़ेगी जेल की हवा:
पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है और उनकी मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है।


स्मैक तस्करों को पकड़ने वाली टीम में निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक और धारानौला चौकी प्रभारी आनन्द बल्लभ कश्मीरा,कांस्टेबल राजेश भट्ट,और गणेश दत्त पाण्डे शामिल रहे।

Leave a Reply