अल्मोड़ा:: जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में रहे पान सिंह दोसाद का निधन, कार्यकर्ताओ में शोक की लहर

अल्मोड़ा:: जन संघ और बाद में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में रहे वयोवृद्ध पान सिंह दोसाद का निधन हो गया है। वह 96 वर्ष के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा:: जन संघ और बाद में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में रहे वयोवृद्ध पान सिंह दोसाद का निधन हो गया है। वह 96 वर्ष के थे।
कुशल संगठनकर्ता और राजनीतिक कौशल के अच्छे जानकारों में शुमार पान सिंह दोसाद क्षेत्र में शिक्षा के उन्नयन करण के लिए भी हमेशा प्रयत्नशील रहे।
वह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कौसानी के संस्थापकों में भी रहे । उनके प्रयासों से ही कौसानी में शिशु मन्दिर खोला गया था। विद्यालय खुलने से आज तक लगातार विद्यालय को उनका मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहा । उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय‌ टम्टा ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी उनके निधन को अपूर्नीय क्षति करार दिया है।
भाजपा नेता राजेन्द्र कैड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित दोसाद, संजय जोशी सहित अनेक लोगों ने शोक जताया है।