अल्मोड़ा: इस बार और वृहद स्वरूप लेगा ओण दिवस, जिला प्रशासन ने विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए

अल्मोड़ा में इस बार 1 अप्रैल को मनाया जाने वाला ओण दिवस अब और वृहद स्वरूप लेगा।अब केवल सामाजिक संगठनो और वन विभाग की सहभागिता…

almora news
Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा में इस बार 1 अप्रैल को मनाया जाने वाला ओण दिवस अब और वृहद स्वरूप लेगा।अब केवल सामाजिक संगठनो और वन विभाग की सहभागिता से इतर शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थी भी इस जागरूक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बीते 12 मार्च को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आहुत वनाग्नि रोकथाम की बैठक में डीएम ने जनपद अन्तर्गत हो रही वनाग्नि की घटनाओं को न्यून किये जाने हेतु जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में 1 अप्रैल 2026 को ओण दिवस मनाते हुये जनजागरूकता अभियान संचालित किये जाने तथा उसकी फोटोग्राफ / वीडियों के साथ ही (Compilance Report) जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, अल्मोड़ा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।


एडीएम युक्ता मिश्र ने एसएसजे विवि, मुख्य शिक्षा अधिकारी और पालीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचायों को अपने-अपने अधीनस्थ समस्त शैक्षणिक संस्थानों में 1 अप्रैल 2026 को वनाग्नि की घटनाओं को न्यून किये जाने हेतु ओण दिवस मनाते हुये फोटोग्राफ / वीडियों के साथ ही (Compilance Report) जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, अल्मोड़ा को उपलब्ध करवाने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया है।


स्याही देवी शीतलाखेत क्षेत्र में दशकों तक वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न जागरूक कार्यक्रमों के साथ ही वनाग्नि शमन के लिए त्वरित पहल के परिणाम स्वरूप सरकार ने शीतलाखेत मॉडल को अपनाने की बात कही है।यह मॉडल वनों के आस-पास खेतों में आड़ा फूंकने (ओण जलाने) के कार्य को नियंत्रित करने की बात करता है। इसके तहत लोगों को जाड़ो में ‌या अधिक से अधिक 31 मार्च तक ही इस काम को पूरा करने के प्रति जागरूक किया जाता है। इस कार्य को याद दिलाने और जिम्मेदारी के प्रति आगाह करने के उद्देश्य से हर साल 1 अप्रैल को औण दिवस मनाया जाता है।


इस बार इस कार्यक्रम में शैक्षिक संस्थानों को शामिल करने की प्रशासन की मंशा के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इससे नई पीढी में जन जागरुकता बढ़ेगी।

प्रशासन ने इस कार्यक्रम को लेकर शीतलाखेत मॉडल के समन्वयक गजेन्द्र पाठक को भी अवगत कराया है।

267206

Leave a Reply