अल्मोड़ा, 29 अगस्त 2021- राजकीय वाहन चालक संघ शाखा लोनिवि अल्मोड़ा के द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में दीवान सिंह फर्त्याल अध्यक्ष तथा जगदीश सिंह बजेठा मंत्री चुने गए।
अन्य पदाधिकारियों में देवकी नंदन डालाकोटी को संरक्षक, नवीन चन्द्र जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष, बलवंत सिंह मेहता कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह गैड़ा संगठन मंत्री, त्रिलोक सिंह बोरा प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया।

