अल्मोड़ा नगर निगम के पर्यावरण मित्रों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर नगर में निकाला जुलूस

अल्मोड़ा नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल…


अल्मोड़ा नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार और जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने नगर में जुलूस निकाला और अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की।

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

प्रदर्शन के दौरान देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा गया, जिसमें कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों के समाधान की अपील की गई। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2020 से निकाय कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक शासन स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है।

संघ ने वन टाइम सेटलमेंट के तहत नियुक्त पर्यावरण मित्रों की सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को नियुक्ति दिए जाने के शासनादेश पर संतोष जताया है। हालांकि, संघ का कहना है कि दैनिक वेतन, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मचारियों के विनियमितीकरण से जुड़ी नियमावली में संशोधन जरूरी है। वर्तमान में 4 दिसंबर 2018 तक 10 वर्ष की सेवा की शर्त के कारण कई कर्मचारी इस लाभ से वंचित रह जा रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके अलावा, संघ ने वर्षों से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों को पदोन्नति दिए जाने और मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान यह भी कहा गया कि निकायों में पर्यावरण मित्रों के पदों को आउटसोर्स किया जाना कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।