Almora:: नेट बैंकिंग पासवर्ड की वैधता की जानकारी को लेकर आया मैसेज, मैेसेज खोलते ही खाते से 50 हजार रुपये साफ

Almora: Message came regarding validity of net banking password, as soon as the message was opened, Rs 50 thousand was removed from the account अल्मोड़ा,…

Almora: Message came regarding validity of net banking password, as soon as the message was opened, Rs 50 thousand was removed from the account

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 16 फरवरी 2024- साइबर ठगों द्वारा ठगी के लिए रोज नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, अल्मोड़ा में प्रकाश में आए एक नए मामले में ठगों ने एक व्यक्ति को नेट बैंकिंग पासवर्ड संबंधी मैसेज भेजा, मैसेज खोलते की तात्कालिक प्रोसेस में उनके खाते से 49985 रुपये पल भर में साफ हो गए।

अब उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है।
अल्मोड़ा के फलसीमा निवासी मनोज सिंह बिष्ट ने पुलिल को दी अपनी शिकायत में कहा है कि बीते रोज 15 फरवरी को उन्हें मोबाइल पर एक एसएमएस प्राप्त हुआ उस पर उल्लेखित था कि आपके बैंक की नेट बैंकिंग की पासवर्ड की वैधता समाप्त हो रही है और एक भी लिंक था एसएमएस ओपन करते ही एक वेब पेज ओपन हो गया जो हूबहू उनके बैंक के पेज जैसा था और मेरे पास एक पासवर्ड आया जो स्वत वेब पेज में स्वीकार किया गया तुरंत ही मेरे अकाउंट से 49,985/- रुपए कट चुके थे ।


जब तक वह समझ पाता तब तक पैसा जा चुका था मैंने तुरंत बैंक को भी सूचित‌ किया और तुरंत 1930 पर कॉल करके राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंगपोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई ।
उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करा तत्काल कार्रवाही की मांग की है।