Almora breaking— घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Almora — leopard attacked woman who was cutting grass अल्मोड़ा, 07 जनवरी 2021अल्मोड़ा (Almora) स्याल्दे ब्लाक के सीमावर्ती पौड़ी जिले के डुमडीकोट गांव में पशुओं…

Almora — leopard attacked woman who was cutting grass

अल्मोड़ा, 07 जनवरी 2021
अल्मोड़ा
(Almora) स्याल्दे ब्लाक के सीमावर्ती पौड़ी जिले के डुमडीकोट गांव में पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला के सिर व गले में कई गहरे घाव हुए हैं।

जानकारी मुता​बिक डुमड़ीकोट निवासी तुलसी देवी 26 पत्नी जय सिंह आज सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। सुबह करीब 10 बजे जंगल में घास काटने के दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने तुलसी पर जानलेवा हमला कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

महिला की चीख पुकार सुन अन्य महिलाएं वहां पहुंची। जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर से भाग पड़ा।
महिलाओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन घायल महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया ले गए। फिलहाल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि गुलदार ने महिला के सिर व गर्दन में कई गहरे घाव कर दिए। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई।

Almora- बुधवार को कोरोना के 9 नए केस (new cases of Corona)

बताते चले इससे पहले भी विकासखंड स्याल्दे के बरंगल व कोठा गांव में 2 महिलाओं पर गुलदार ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें दोनों महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई थी। गुलदार के अटैक की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/