अल्मोड़ा: डीएलएसए की ओर से यहां लगाए गये विधिक जागरूकता शिविर

अल्मोड़ा : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ द्वारा ” केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” के अवसर पर…

Screenshot 2026 02 24 15 39 27 99 7352322957d4404136654ef4adb64504
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ द्वारा ” केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस” के अवसर पर मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर शिवाजी नगर, सरस्वती बाल विद्या निकेतन खत्याडी व ग्राम- चौसली अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।जागरूकता शिविरों का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शचि शर्मा की मौजूदगी में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा का अधिकार व बाल विवाह प्रतिषेध विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम- चौसली में रेड क्रास सोसाइटी के सहयोग से जरुरतमंद व्यक्तियों नीमा देवी पत्नी नन्दन राम ग्राम-चौसली, देवकी देवी पत्नी जमन सिंह ग्राम-चौसली, बसंती देवी पत्नी लक्षम सिंह ग्राम-चौसली, हेमा देवी पत्नी महेश राम ग्राम – चौसली, श्रीमती हीरा देवी पत्नी बची राम ग्राम चौसली को कंबल वितरित किये गए।शिविरों में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीणों को कर सुधार, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, निःशुल्क विधिक सहायता, गुड टच, बेड टच, किशोर न्याय अधिनियम, महिलाओं व बच्चों के कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा से संबंधित कानून, बाल विवाह प्रतिषेध, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, पाक्सो एक्ट 2012, नालसा गरीबी उन्मूलन योजना, 2015, ई-ट्रू कॉपी, महिला मुआवजा योजना-2020, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, 2 फरवरी से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, और 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्र लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जागरूक किया गया व शिविरों का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया। शिविरों में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, ग्राम प्रधान व अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply