अल्मोड़ा: लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की ओर से आयोजित होंगे जन्माष्टमी के कार्यक्रम

अल्मोड़ा, 28 अगस्त 2021— श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की ओर से इस बार जन्माष्टमी के कार्यक्रम दो दिन आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

ee08daa9f6aabf32a73690708789b465

अल्मोड़ा, 28 अगस्त 2021— श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की ओर से इस बार जन्माष्टमी के कार्यक्रम दो दिन आयोजित किए जाएंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आयोजकों के अनुसार कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए यह कार्यक्रम कल यानि 29 अगस्त व 30 अगस्त को श्री लक्ष्मी भंडार, हुक्का क्लब के प्रांगण में आयोजित किए जा रहे हैं।
 
संस्था अध्यक्ष  राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रमों में 29 अगस्त के दोपहर 12 बजे से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय के साथ 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
 
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए कोई प्रतिभागी श्री लक्ष्मी भंडार, हुक्का क्लब 29 अगस्त के दोपहर 12 बजे तक पहुँच कर प्रतिभाग कर सकता है,इसके अतिरिक्त 29 व 30 अगस्त को सायं 7:00 से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कोविड-19 के अनुसार जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अधिकतम 50 लोगो की एंट्री दी जाएगी,जन्माष्टमी महोत्सव में हुक्का क्लब के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झांकियों का भी आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के समस्त सदस्य प्रयास कर रहे हैं।

संस्था अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जो सांस्कृतिक व मेहंदी प्रतियोगिता सहित झांकियों को उत्कृष्ट रूप से जनता के सम्मुख रख सकें।

see here