अल्मोड़ा:: कविवर सुमित्रानंदन पंत के पैतृक घर व आस-पास किया सघन पौधरोपण

अल्मोड़ा: कविवर सुमित्रानंदनपंत के गांव स्युनराकोट में भारत ज्ञान विज्ञान समिति व सुमित्रानंदनपंत स्मारक समिति द्वारा वृहत पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें ग्राम स्युनारकोट…

Screenshot 2025 0629 210208

अल्मोड़ा: कविवर सुमित्रानंदनपंत के गांव स्युनराकोट में भारत ज्ञान विज्ञान समिति व सुमित्रानंदनपंत स्मारक समिति द्वारा वृहत पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया।


जिसमें ग्राम स्युनारकोट में अमरूद, पारिजात, नींबू, पीपल, काफल व उतीस के करीब 50 पौधों को रोपा गया।


समिति के सदस्यों द्वारा ASI द्वारा अधिग्रहित ऐतिहासिक नौले का भृमण भी किया गया जिसमें वर्तमान में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है,इसके साथ ही सुमित्रानंदनपंत जी के पैतृक घर के आस पास ,देवी मंदिर एवम शनि मंदिर में भी पौधे लगाए गए ।


कार्यक्रम में भारत ज्ञान समिति की राज्य उपाध्यक्षा प्रोफेसर विजया ढोंडियाल, राज्य कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, राज्य सचिव नीरज पंत,जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पन्त, अल्मोड़ा कार्यकारिणी के सदस्य/कार्यक्रम समन्वयक शंकर दत्त भट्ट, डे -केअर सेन्टर अल्मोड़ा के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी के साथ ग्राम स्युनारकोट के ग्राम प्रधान संजय सिंह स्युनरी, शमशेर आर्या, पम्मी पन्त, अनिल पन्त, तुषार पन्त, हरीश चन्द्र पंत सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे,भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में एक वृहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।