अल्मोड़ा/ रानीखेत : अल्मोड़ा जिले के विभिन्न हिस्सों में चीर बंधन के साथ होली महोत्सव शुरू हो गया है।
पर्यटक नगरी रानीखेत सहित आस पास के क्षेत्र में चीर बंधन के साथ रंग भरी होली की धूम शुरु हो गई है। इस अवसर पर होल्यारों द्वारा होली गायन किया गया तथा एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाईया दीं गई। इसी के साथ घरो में भी महिला व पुरुष होली की बैठको का दौर शुरू हो गया है ।
शिव मंदिर समिति के तत्वाधान में नगर के पंचेश्वर महादेव मंदिर में होली चीर बंधन कार्यक्रम मुख्य पुजारी हेम चन्द्र पंत द्वारा समपन्न कराया गया।
इसी के साथ रंग भरी खडी होली की धूम शुरु होने पर होल्यारो द्वारा कैले बॉधी चीर व सिद्वी को दाता विध्न बिनासन सहित अनेक होलीयो का गायन किया तथा एक दुसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाईया दी।
प्रबंधक रमेश अधिकारी ने बताया मंदिर परिसर में 27 फरवरी से तीन मार्च तक रात्रि सात बजे से खडी होली का आयोजन होगा, उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में पहुचने की अपील की। इस मौके पर समिति अध्यक्ष कैलाश पांडे, प्रबंधक रमेश अधिकारी, जीवन तिवारी, रमेश अधिकारी, केडी वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।
वही जालली के भटकोट ग्राम के देवाथान मंदिर में चीर बंधन यजमान ग्राम प्रधान गिरीजा नंदन पांडे द्वारा किया गया, जिसे पं. गिरीश चन्द्र पांडे द्वारा समपन्न कराया गया।
इस मौके पर होल्यारो द्वारा भगवान गणपती देव सहित अन्य देवी देवताओ की अनेक होलियों का गायन किया गया। तत्पश्चात होल्यारो की टोली ग्राम के पीपलखोला को रवाना हुईं।
वरिठ होल्यार शास्त्री प्रकाश चन्द्र पाण्डे ने बताया कि पर्व के चलते तीन मार्च सायं होलीका दहन, चार मार्च छलडी व अगले दिन टीका कार्यक्रम होगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गिरीजानंदन पांडे, जगदीश चन्द्र पाण्डे, पंकज पाण्डे, जनार्जन पांडे, कमल पांडे, विमल पांडे, सुरेश पांडे, बिनोद पांडे, हरिहर पांडे, कैलाश पांडे, उमेश पांडे सहित अनेक लोग मौजूद रहे
बाक्स
भटकोट ग्राम के वरिठ होल्यार शास्त्री प्रकाश चन्द्र पाण्डे ने बताया 28 फरवरी को होली कुरेगैर, खडक धार, एक मार्च को गैरखोला, डाना, दो को शिवालय, सीमल्टा व जालली बाजार जायेगी। तीन की सायं देवाथान मंदिर प्रांगण मे होलिका दहन होगा।
