Almora:: नंदा देवी मंदिर में आयोजित हुआ हरेला महोत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Almora:: Harela Mahotsav organized in Nanda Devi temple, colorful programs celebrated अल्मोड़ा, 17 जुलाई 2024- अल्मोड़ा के नंदादेवी में घुश्मेश्वर महिला समिति की ओर से…

Almora:: Harela Mahotsav organized in Nanda Devi temple, colorful programs celebrated

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 17 जुलाई 2024- अल्मोड़ा के नंदादेवी में घुश्मेश्वर महिला समिति की ओर से बुधवार को हरेला पर्व मनाया गया।


इस मौके पर महिलाओं की ओर से कई झोड़े गायन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी से अपनी संस्कृति को संजोए रखने की अपील की बुधवार को नंदा देवी मंदिर में विभिन्न जगहों की महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज धज कर पहुंची।

Screenshot 2024 0717 181600


प्रतिभागी महिलाएं बोए गए हरेले को नंदा देवी मंदिर में लेकर पहुंची। मंदिर प्रांगण में हरेले को नंदा देवी प्रागंण में सजाया गया। महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
इस मौके पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, लता उप्रेती, लता पांडे, ज्योति तिवारी, प्रमोद रावत, सीएल वर्मा, राजेंद्र तिवारी, लता तिवारी, राधा बिष्ट, अगला प्रीति बिष्ट, कमला पांडे, मुन्नी पंत, रेखा रौतेला, ज्योति जोशी, हेम लेख तिवारी, तारा तिवारी, कमला पांडे, राधा तिवारी, सपना सांगा, दीपा बिष्ट, रमा लोहनी, पुष्पा पांडे, प्रेमा बिष्ट आदि उपस्थित थे।