अल्मोड़ा:: बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए गोविंद बाल्टियाल

अल्मोड़ा:बीजेपी नेता और‌ भाजपा अनुसूचित मोर्चा में जिलाध्यक्ष रहे एडवोकेट डॉ. गोविंद लाल बल्टियाल शनिवार को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष…



अल्मोड़ा:बीजेपी नेता और‌ भाजपा अनुसूचित मोर्चा में जिलाध्यक्ष रहे एडवोकेट डॉ. गोविंद लाल बल्टियाल शनिवार को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली,इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और कहा कि डॉ. बल्टियाल के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। डॉ गोविन्द लाल बल्टियाल इससे पूर्व भाजपा में अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व जिला संयोजक सामाजिक समरसता मंच (RSS शाखा अल्मोड़ा) भी रह चुके हैं, वह कर्मचारी नेता भी रहे है, साथ ही वह 2022 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने सोमेश्वर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272