अल्मोड़ा: जीआईसी अण्डोली में छाया पेयजल संकट, मिड डे मील की व्यवस्था करने में छूट‌ रहे पसीने

email image link अल्मोड़ा: जीआईसी अण्डोली में पिछले ‌ एक माह से पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। इससे विद्यार्थियों को पेयजल और…

अल्मोड़ा: जीआईसी अण्डोली में पिछले ‌ एक माह से पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। इससे विद्यार्थियों को पेयजल और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


लोगों का कहना है कि जीआईसी अण्डोली की पानी की समस्या पिछले तीन चार बर्षो से गम्भीर बनी हुई हुई पेयजल निगम अल्मोड़ा कभी भी इस समस्या के लिए गम्भीर नहीं रही है एक दो दिन पानी चलाते हैं फिर महिनों पानी नहीं आता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पानी की समस्या से अण्डोली के चन्द्र मणी भट्ट, पिताम्बर भट्ट, भूवन भट्ट सहित कई परिवार परेशान हैं। प्रधानमंत्री घर-घर नल जल योजना सफेद हाथी बन गई हैं।


क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमणी भट्ट ने बताया कि स्कूल में पानी की समस्या के लिए मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल में भी शिकायत की गई है फिर भी कोई हल नहीं निकल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में में स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं में 150 बच्चे पढ़ते हैं ।

भोजन माताओं को दूर दूर नौलौ से पानी लाना पड़ रहा है। छात्रों को शौचालयों में पानी न‌ होने से बहुत परेशानी हो रही है। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल के लिए अलग से लाइन मुख्य टैंक से डाली जा जाय और सैगाड अण्डोली पेयजल योजना का पुर्ननिर्माण किया जाय।