Almora- डीएम ने बीटीकेआटी के अधिकारियों की ली बैठक, दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा, 11 अगस्त 2021 जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलक्ट्रेट में विपिन चन्द्र त्रिपाठी कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज, द्वाराहाट के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में…

5930db979d33a5a98e61b23c31d32a99

अल्मोड़ा, 11 अगस्त 2021
जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलक्ट्रेट में विपिन चन्द्र त्रिपाठी कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज, द्वाराहाट के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कॉलेज द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। 

जिलाधिकारी को रजिस्ट्रार इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में 10 विषयों के कोर्स चलाये जा रहे है जिसमें 6 बीटेक, 3 एमटेक व 1 एमसीए कोर्स सम्मिलित है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि कक्षा 9 से 12 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज में आनलाईन वर्कशॉप संचालित की जाय जिससे वे तकनीकी शिक्षा में सम्भावनाओं, कॉलेज में पढ़ाये जा रहे कोर्स की जानकारी प्राप्त कर सकें साथ ही आगामी करियर हेतु उनका मार्गदर्शन किया जाय।

इसके लिए उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को पत्र लिखते हुए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा शार्ट टर्म कोर्स भी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किये जाय जिसमें वे वेबसाईट निर्माण, ऐप निर्माण, डिजिटल सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी सहित अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

डीएम ने कहा कि इससे इंजीनियरिंग कॉलेज की सार्थकता साथ-साथ जनपद के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्रशासन की कई समस्याओं के सम्बन्ध में जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के कार्मिकों के वेतन व सेवानिवृत्त कार्मिकों की पेंशन का निस्तारण समय से कर लें। बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार आदि मौजूद थे।