अल्मोड़ा: 18वें दिन भी धरने में डटे रहे डिप्लोमा इंजीनियर्स

अल्मोड़ा : अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स 18 वें दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे। शक्ति सदन में हुई धरना सभा…

Screenshot 2026 04 09 16 26 40 64 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा : अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स 18 वें दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे।


शक्ति सदन में हुई धरना सभा में महासंघ के विभिन्न घटक संघो लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग आदि विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रतिभाग किया।


बैठक की अध्यक्षता दीप चन्द्र पाण्डेय ने की। सभी इंजीनियर्स ने 27 सूत्रीय मांगो के पूर्ण होने तक हड़ताल कार्यक्रम को जारी रखने का ऐलान किया।


बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष लोनिवि रिनी पाण्डे, मण्डल महामंत्री लोनिवि हिमांशु जोशी, जनपद अध्यक्ष जी एस मेहरा, जनपद सचिव ललित बिष्ट, शाखा अध्यक्ष इ. सूरज सिंह रावत, शाखा सचिव हितांशी मैनवाल, दीपिका टम्टा, गायनी आयी, मनीष वर्मा, प्रदीप जोशी, आलोक कुमार ओली, राजेन्द्र प्रसाद, मिनिका प्रेमा पाटनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply