अल्मोड़ा क्रिकेटर्स, विक्टोरिया और अल्मोड़ा चेलेंजर्स ने जीते अपने मैच

अल्मोड़ा के स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है।इग्यारवें दिन का पहला मैच अल्मोड़ा सर्विसेस व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच…

अल्मोड़ा के स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है।
इग्यारवें दिन का पहला मैच अल्मोड़ा सर्विसेस व अल्मोड़ा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। जिसमें अल्मोड़ा क्रिकेटर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा क्रिकेटर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 269 रन बनाए, लक्ष्य का पीछे करने उतरी अल्मोड़ा सर्विसेस की टीम 16.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। इस तरह अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने 144 रनों के बड़े अंतर से मैच में बड़ी जीत दर्ज की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस मैच के मैन ऑफ द मैच अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ऑल राउंडर नीरज बिष्ट रहे जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए व गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट लिए।

वही आज का दूसरा मैच विक्टोरिया व वेद वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें विक्टोरिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।

बल्लेबाजी करने उतरी वेद वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम विक्टोरिया ने 17.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन बना कर जीत दर्ज की। इस तरह टीम विक्टोरिया ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ़ द मैच विक्टोरिया टीम के आल राउंडर भरत अधिकारी रहे जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए व बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 48 रन बनाए।
तीसरा मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स व अल्मोड़ा सर्विसेस के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 240 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा सर्विसेस ने 14.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर महज 56 रन बना सकी। इस तरह अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने 184 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच अल्मोड़ा चैलेंजर्स के तेज गेंदबाज गौरव रहें जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 11 रन देकर 3 विकेट लिए।

मुख्य अतिथि पूर्व छत्र संघ अध्यक्ष व पूर्व सभासद जगदीश चौहान रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी।
मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी रहे। स्कोरर की भूमिका में मयंक, अभय रहे। उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा रहें। ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहे।


इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, जसवंत सिंह रावत, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी, जीवन मेहता, अंकित पांडे, दीवान चौहान, मदन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।