अल्मोड़ा ब्रेकिंग- भारी बारिश की चेतावनी के बाद 3 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई से 4 जुलाई 2024 तक कुमाऊं के अन्य जिलों के साथ-साथ अल्मोड़ा जनपद में भी…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई से 4 जुलाई 2024 तक कुमाऊं के अन्य जिलों के साथ-साथ अल्मोड़ा जनपद में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी विनीत तोमर ने 3 जुलाई 2024 को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, अर्धसरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है।


जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि उक्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहेंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में उचित व्यवस्था की जा सके और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा सकें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272