अल्मोड़ा ब्रेकिंग- भारी बारिश के अलर्ट के चलते 8 जुलाई को स्कूल किए गए बंद

अल्मोड़ा में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते जिलाधिकारी विनीत तोमर ने 8 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश की…

अल्मोड़ा में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते जिलाधिकारी विनीत तोमर ने 8 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा कर दी है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी,अशासकीय और प्राइवेट स्कूलों के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू होगा।


आदेश जारी करते हुए डीएम विनीत तोमर ने कहा है कि ”भारत मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून, द्वारा 07.07.2024 को दोपहर 01:30 बजे जारी पूर्वनुमान के अनुसार दिनांक 07.07.2024 से 08.07.2024 तक उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र के जनपदों में पिथौरागढ़, • बागेश्वर, अल्मोड़ा चम्पावत नैनीताल, तथा उधमसिंह नगर के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है”।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आदेश में आगे कहा गया है कि ”पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07.07. 2024 से 08.07.2024 तक जिले में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदायें यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बन्द आदि, घटनायें घटित हो सकती है किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुए सम्भावित दृष्टिकोण से जनपद के समस्त शासकीय / अशासकीय / निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 08.07.2024 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः मौसम विभाग, द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 08 जुलाई 2024 को जनपद अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय/ निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रो में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।”