अल्मोड़ा ब्रेकिंग — पहाड़ी से गिरा अधेड़, मौत

भैसियाछाना विकासखण्ड के एक गांव में पहाड़ी से गिरकर अधेड़ की मौत की सूचना आ रही है। घटना से क्षेत्र में गम का माहौल है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

भैसियाछाना विकासखण्ड के एक गांव में पहाड़ी से गिरकर अधेड़ की मौत की सूचना आ रही है। घटना से क्षेत्र में गम का माहौल है। मृतक बबुरियानायल गांव के तोक नायल में ग्राम प्रहरी था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।


जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम बबुरियानायल गांव के तोक नायल का रहने वाला 48 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह धौलछीना से होकर नायल गांव को जाने के लिए जंगल के रास्ते पैदल निकला। लेकिन देर रात तक वह धर नही पहुंचा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


देर रात उसके घर ना पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों के साथ जाकर रात भर उसकी खोजबीन की लेकिन वह नही मिला। गुरूवार को भी उसकी खोजबीन की गयी लेकिन उसका कुछ पता नही चल सका। आज यानि गुरूवार की की शाम गहरी खाई में उसका शव बरामद हुआ। माना जा रहा है कि पैर फिसलने वह खाई में गिर गया होगा।


राजेंद्र सिंह का शव बरामद होने के बाद नायब तहसीलदार नवीन लाल वर्मा,राजस्व उपनिरीक्षक पल्यूं महेश शर्मा,राजस्व उप निरीक्षक राजेश आर्य मौके पर गए और लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव का अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम करवाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


राजेंद्र सिंह की असामयिक मृत्यु से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। वह ग्राम प्रहरी था और जल निगम की लाईन में चौकीदार भी था। किसी तरह से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था, मृतक राजेंद्र सिंह गांव का ग्राम प्रहरी था,वह जल निगम की लाइन में चौकीदारी का काम कर अपने परिवार का लालन पालन करता था। मृतक ही परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी दो पुत्रियां और एक पुत्र है। जिसमें सेलेकिन अब परिवार का एकमात्र सहारा छिन जाने से परिवार बेसहारा हो गया है। मृतक की दो पुत्रियां तथा 1 पुत्र है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और घर में कोहराम मचा हुआ है।