🔹 अल्मोड़ा में डॉक्टरों के ट्रांसफर पर सियासी पारा चढ़ा
अल्मोड़ा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका भंडारी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत के तबादले के बाद सियासी पारा आसमान छू गया है। दरअसल, चौखुटिया में चल रहे आंदोलन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दो विशेषज्ञ डॉक्टरों को वहां तैनात किया था, लेकिन जब वे डॉक्टर चौखुटिया नहीं पहुंचे, तो सरकार ने अल्मोड़ा जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों का ट्रांसफर चौखुटिया कर दिया।
इस फैसले से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में सीएमओ ऑफिस का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस के विरोध और बढ़ते दबाव के बीच स्वास्थ्य विभाग को आखिरकार झुकना पड़ा। बताया जा रहा है कि देर शाम दोनों डॉक्टरों के ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिए गए। इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली और इसे जनता की जीत बताया।
🔹 कांग्रेस ने किया हल्ला बोल
🔹 भारी दबाव के बाद रद्द हुआ ट्रांसफर आदेश
घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूरन रौतेला, दीप सिंह डांगी, दीपा साह, किरन आर्या, पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, एडवोकेट हिमांशु मेहता, मनोज वर्मा, अजीत कार्की,परितोष जोशी शामिल थे।
🔹 कांग्रेस ने दी चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मनमाने ट्रांसफर जारी रखे, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में पहले से ही डॉक्टरों की भारी कमी है, और इस तरह के तबादले आम जनता के इलाज पर सीधा असर डालते हैं।
🔹 स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
ट्रांसफर आदेश रद्द होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक हलकों में इस घटना को कांग्रेस की बड़ी सफलता माना जा रहा है,घेराव करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस नगर अध्क्ष तारा चंद्र जोशी , गोविंद सिंह मेहरा, मनोज वर्मा, नारायण दत्त पांडे, बी के पाण्डेय,अंबी राम, शहाबुद्दीन, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, दीप सिंह डांगी, दिनेश नेगी,पीतांबर पांडे, किरन आर्य, दीपा साह, सुशील साह,दीपा साह,किरन आर्या,मनोज (कांची) वर्मा, आनंद सिंह बिष्ट, अशोक गोस्वामी, मनोज कुमार वर्मा, तारु तिवारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शरद चंद्र साह, महेश चंद्र (एड), सुरेन्द्र सिंह मेहता, मुकेश कुमार, कार्तिक साह, गौरव वर्मा, रविन्द्र कुमार टम्टा, पूरन रौतेला, परितोष जोशी, अजीत कार्की, मोहन सिंह देवली, नितिन रावत, शशांक बिष्ट, पवन मेहरा, गौरव वर्मा, शोभा जोशी, दिनेश पिलख्वाल, कृष्णा लटवाल, दीपक कुमार, परितोष जोशी, हिमांशु मेहता एड, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, हिमांशु मेहता, गुंजन चम्याल, निर्मल रावत आदि शामिल रहे।
