अल्मोड़ा ब्रेकिंग-भूपेंद्र भोज को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बीच भूपेंद्र भोज को एक बार फिर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे 2023 में…

bjp-is-campaigning-at-government-expense-congress-president-bhoj-alleged

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बीच भूपेंद्र भोज को एक बार फिर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे 2023 में पहली बार इस पद पर नियुक्त हुए थे और अब उन्हें पुनः कांग्रेस हाईकमान ने भरोसेमंद चेहरा मानते हुए यह जिम्मेदारी दी है।

भूपेंद्र भोज लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं। वे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI), पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय युवा कांग्रेस, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, पूर्व उपाध्यक्ष जिला निर्माण सलाहकार समिति उत्तराखंड सरकार, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सदस्य और पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अल्मोड़ा कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।