अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा द्वारा पातालदेवी धार की तूनी स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कोविड से बचाव को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत 2 लाख गांवों तक पहुंचना है, इस अभियान के अंतर्गत 4 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें इम्युनिटी बूस्ट करने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि जब देश और विदेश कोरोना से लड़ रहा था वही, दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अतुलनीय साहस के द्वारा पूरे देश में अलख जगा कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के कार्यों का बखान किया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्म़ण द्वारा कोविड अनुकूल व्यवहार के बारे मे विस्तार से बताया गया। इस दौरान कई लोगों ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक मे जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, राजेन्द्र कैड़ा, दर्शन रावत, घनश्याम भट्ट, महिपाल बिष्ट, सुरेंद्र मेहता, त्रिलोक रावत, शैलेन्द्र साह, तुषारकान्त साह, पूनम पालीवाल, संदीप भोज, किरन पंत, कृपाल नयाल, हरीश कनवाल, प्रकाश भट्ट, ललित मेहता, संजय डालाकोटी, राजेन्द्र जायसवाल, बीना नयाल, रेखा पांडेय, गीता जोशी, रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, डीके जोशी, मनोज जोशी, सौरव वर्मा, संजय साह, मनीष बिष्ट, पुष्कर कनवाल, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, कमल अधिकारी, राजेंद्र राणा, भूपेंद्र पूना, मदन बिष्ट, वीरेंद्र चिलवाल, भूपाल सिंह, विशन रावत, सुरेन्द्र संगोला, पूरन रजवार आदि मौजूद थे।

