अल्मोड़ा:: बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस‌‌ का पुतला फूंका,प्रधानमंत्री की माता के लिए अभद्र टिप्पणी का आरोप

अल्मोड़ा:: प्रधानमंत्री की माता के लिए अभद्र टिप्पणी का आरोप पर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला…

Screenshot 2025 0831 202640



अल्मोड़ा:: प्रधानमंत्री की माता के लिए अभद्र टिप्पणी का आरोप पर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया।


महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने बिहार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुआ कड़ी निंदा की।


उन्होंने कहा कि यह अपमान न केवल प्रधानमंत्री की माता का बल्कि पूरे माताओं और महिलाओं का अपमान है।
लीला बोरा ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया और कहा कि ऐसी भाषा बोलने वाले चुनाव में खाली हाथ वापस जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नारी को भारत में देवी माना जाता है इसलिए मृत महिला का अपमान अशोभनीय है।


नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने भी बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की माता को गाली देने के प्रकरण की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा यह नकारात्मक, घृणित राजनीति है जो कांग्रेस को गर्त में ले जाएगी।
कार्यक्रम मे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,जिला उपाध्यक्ष तारा जीना , नगर उपाध्यक्ष दीपा अधिकारी, भाजपा नेत्री कमला तिवारी, महिला मोर्चा प्रभारी जिले के उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, नगर के महामंत्री देवेंद्र भट्ट , पूरन रावत, घनश्याम तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह, सागर वर्मा, रंजीत भंडारी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।