अल्मोड़ा:भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने अपनी जिला कार्यकारिणी की टीम की घोषणा कर दी है।
टीम में 2 महामंत्री, 6 जिला उपाध्यक्ष,6 मंत्रियो के अलावा 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री,जिला मीडिया संयोजक व सह संयोजक,1 आईटी संयोजक,जिला सोशल मीडिया संयोजक व सह संयोजक सहित 21 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
प्रकाश भट्ट व दर्शन रावत को महामंत्री बनाया गया है। जबकि धर्मेन्द्र बिष्ट,संजय डालाकोटी, देवेन्द्र नयाल, संदीप श्रीवास्तव, नरेन्द्र प्रसाद, पूनम पालिवाल उपाध्यक्ष, अंजलि जोशी, रेखा आर्या, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, कमल बिष्ट को मंत्री, प्रकाश बिष्ट को कोषाध्यक्ष, सौरव वर्मा कार्यालय मंत्री,मनीष जोशी मीडिया संयोजक,प्रदीप नगरकोटी सह संयोजक,गोविंद मटेला आईटी संयोजक, कृपाल बिष्ट सोशल मीडिया संयोजक और मदन बिष्ट को सह संयोजक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के उपरांत जिला अल्मोड़ा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी हित में जिम्मेदारी से काम करने का आह्वान किया है।

