Almora — बारबर की मौत,छिन गया प​रिवार का सहारा

अल्मोड़ा। यहां बारबर शॉप में काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत की सूचना हैै।जानकारी के मुताबिक शनिवार यानि आज 27 फरवरी की सुबह लगभग…

अल्मोड़ा। यहां बारबर शॉप में काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत की सूचना हैै।
जानकारी के मुताबिक शनिवार यानि आज 27 फरवरी की सुबह लगभग 6:30 बजे कचहरी बाजार में यूको बैंक के पास लोगों ने एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। और उसके मुंह से खून निकल रहा था। व्यक्ति की पहचान राजपुर निवासी 65 वर्षीय प्रेमलाल के रूप में हुई। लोगों ने उनके घर पर इसकी सूचना दी और इसके बाद उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक अनूप साह के अनुसार उनकी मौत हृदय गति के रूकने से हुई है।

यह भी पढ़े…..

अल्मोड़ा(Almora) में मिला गुलदार का शव, लोगों में दहशत

Almora- 16 पेटी अवैध शराब के साथ 2 दबोचे, ये था प्लान पढ़ें पूरी खबर


पालिका सभासद सचिन आर्या ने बताया कि मृतक प्रेमलाल बड़े मिलनसार व्यक्तिव के थे और लोगों के सुख— दु:ख में हमेशा साथ खड़े रहते थे। वह कचहरी बाजार में एक बारबर शॉप में काम करते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां है। एक पुत्री का विवाह हो चुका है। पूरा परिवार उन पर ही आश्रित था। उनकी मृत्यु के बाद परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Almora breaking— शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, एक व्यक्ति दबोचा

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/