अल्मोड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ी डीके जोशी खेलेंगे सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय प्रतियोगिता

सिविल सर्विसेज बैडमिंटन के राज्य स्तरीय ट्रायल देहरादून के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परेड ग्राउंड में संपन्न हुए । 50+आयु वर्ग में अल्मोड़ा के डीके जोशी ने…

सिविल सर्विसेज बैडमिंटन के राज्य स्तरीय ट्रायल देहरादून के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परेड ग्राउंड में संपन्न हुए ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


50+आयु वर्ग में अल्मोड़ा के डीके जोशी ने अपने खेल प्रदर्शन से राज्य स्तरीय टीम में अपना स्थान पक्का किया।


उन्होंने प्री क्वार्टर में पौड़ी के डी साह को, क्वॉर्टर फाइनल में पिथौरागढ़ के जयंत भट्ट और फाइनल में पिथौरागढ़ के ही मनोज वर्मा को हराकर राज्य बैडमिंटन टीम में अपना स्थान पक्का किया।


अब राज्य की टीम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी, ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता गोवा में 15 फरवरी से 21 फरवरी से आयोजित होनी है। डीके जोशी लगातार 6 बार से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। डी के जोशी जिला बैडमिंटन संघ के मीडिया प्रभारी, उत्तराचंल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के संगठन मंत्री के साथ साथ डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के जनपद अध्यक्ष भी हैं।


उनके राष्ट्रीय टीम में शामिल होने पर विधायक मनोज तिवारी, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल सचिव डॉ संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज़्जोंन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत अरविन्द जोशी, हिमांशु राज, संजय खोलिया, प्रतीक मेहरा, गौरव भट्ट, जीवन बोरा प्रशिक्षक बैडमिंटन, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल व जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।