Almora:: आगजनी के आरोप में गिरफ्तार आरोपित पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

अल्मोड़ा, 15 सितंबर 2022- दन्या में आगजनी और बाइक चोरी का आरोपित में पेशी के लिए लाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होए…

अल्मोड़ा, 15 सितंबर 2022- दन्या में आगजनी और बाइक चोरी का आरोपित में पेशी के लिए लाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होए गया।
जानकारी अनुसार आरोपित अल्मोड़ा कोर्ट पहुंचा पुलिस कर्मियों को धक्का मारकर हथकड़ी सहित फरार हो गया है। उसकी खोजबीन के लिए पुलिस हाथ पांव मार रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
IMG 20220915 WA0024

बताया जा रहा है कि दन्या पुलिस ने बीते चार सितंबर को दो दुकानें फूंकने के आरोप में कमल सिंह नाम के युवक को बीते 12 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

आरोपित कमल सिंह पर क्षेत्र में एक बाइक चोरी करने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज है। बीते 13 सितंबर को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद कमल को जेल भेज दिया था। इधर, गुरुवार को पुलिस उसे पेशी के लिए कोर्ट लाई थी। इसी दौरान वह पुलिस कर्मी को धक्का मारकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।

जब गजराज ने रोका पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र का काफिला,चट्टान पर चढ़ बचाई जान

http://जब गजराज ने रोका पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र का काफिला,चट्टान पर चढ़ बचाई जान