अल्मोड़ा:: नवनियुक्त‌ कार्मिकों को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाने का आरोप,कांग्रेस जिलाध्यक्ष‌‌ ने कहा इस्तीफा दें सीएमओ

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पातालदेवी स्थित एएनएम सेन्टर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा अल्मोड़ा एंव बागेश्वर के 49 नवनियुक्त एएनएम महिला कार्मिकों को नियुक्ति पत्र…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पातालदेवी स्थित एएनएम सेन्टर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा अल्मोड़ा एंव बागेश्वर के 49 नवनियुक्त एएनएम महिला कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं द्वारा बाटें जाने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लोकतान्त्रिक प्रक्रिया का उलंघन करार दिया है।
उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा की है जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ से नियुक्ति पत्र बटवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बताना चाहिए कि वो किस अधिकार से भाजपा के कार्यकर्ताओ से नियुक्ति पत्र बंटवा रहे है मुख्य चिकित्सा अधिकारी एक भाजपा कार्यकर्त्ता की तरह काम कर रहे है जो सेवा नियामवली का उलंघन भी है। कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने पद का गलत उपयोग कर रहे है कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।