Covid 19 को लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट , इन लोगों में तेजी से फैल रहा संक्रमण

Covid 19 ने देश में एक बार फिर से दस्तक दे दी है। जिसके बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य…

Covid 19 ने देश में एक बार फिर से दस्तक दे दी है। जिसके बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सभी 13 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। इसके साथ ही सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बेड रिजर्व रखने सहित ऑक्सीजन प्लांट सुचारू करने को कहा गया है।

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि पॉजिटिव मिलने वाले Covid 19 के सभी सैंपल की जीनोम सिक्वेनसिंग करवाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों को आरटीपीसीआर जांच कराने के भी निर्देश दिए है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वही डॉक्टरों ने बताया कि सांस मरीजों को खासतौर पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चिंता जताई है कि corona का नया वैरियंट जेएन.1 फेफड़ों में तेजी से अटैक कर रहा है। इसके साथ गर्भवती महिलाओं बुजुर्गो और बच्चो को सतर्क रहने की हिदायत दी है।