अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने राजू पंडित को सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की दादरी के धूम मानिकपुर गांव में सोमवार को एक सभा का आयोजन किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

3231d24c8c89f6f2d60fb22c287f0c50
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की दादरी के धूम मानिकपुर गांव में सोमवार को एक सभा का आयोजन किया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर दादरी नगर अध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने अध्यक्षता की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने राजू पंडित को ब्राह्मण महासभा के मेरठ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि जैतपुर गांव निवासी संजीव शर्मा को मडला उपाध्यक्ष बनाया गया है। पंडित पिताम्बर शर्मा ने कहा कि सभी राजनैतिक पार्टियों वोटों के लिए ब्राह्मणों का इस्तेमाल करती हैै। ब्राहम्णों के लिए किसी ने भी कुछ नहीं किया है। बीजेपी सरकार में ब्राहम्णों पर अत्यचार किए जा रहे हैं। अभी तक खुशी दूबे को रिहा नहीं किया गया है। अखिल भारतवर्षीय ब्राहम्ण महासभा योगी सरकार को लेटर भेजकर खुशी को रिहा कराने की मांग कर चुकी है। वहीं, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष राजू पंडित ने कहा कि जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उसे समा​जहित का ध्यान रखते हुए निर्वाहन किया जाएगा। राजू पंडित साधन सहकारी समिति के तीन बार चेयरमैन भी रह चुके हैं। इस मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश शर्मा, हरिओम शर्मा पूर्व सीओ, टीटू शर्मा, संदीप शर्मा, अन्नू पंडित, सोनू भगत, दीपकपंडित, परमानंद शर्मा, रतनवीर शर्मा, देवराज शर्मा, पप्पू मैंबर, बॉबी पंडित​, मनीष शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, रामवीर शर्मा एडवोकेट आदि ने अपने विचार रखे।