बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग घटना के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेतालघाट में 14 अगस्त 2025 को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस…

IMG 20250815 WA0251

बेतालघाट में 14 अगस्त 2025 को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में सशस्त्र विद्रोह हुआ और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया और स्थिति गंभीर होने पर उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और दो वाहन सीज किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल, यश भटनागर उर्फ यशु, वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की, रविंद्र कुमार उर्फ रवि, प्रकाश भट्ट और पंकज पपोला शामिल हैं। गिरफ्तारी में थाना टीम के अनीश अहमद, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन पांडे, कांस्टेबल दीपक सामंत, कांस्टेबल दीपक सिंह और एच.जी. कपिल बुधोड़ी ने सक्रिय भूमिका निभाई। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।