ब्रेकअप के बाद दूसरे प्रेमी के संग घूमने लगी लड़की तो सनकी आशिक ने मारा चाकू से फिर खुद किया सुसाइड

मुंबई में व्यक्ति ने अपने पूर्व प्रेमिका के ऊपर कई बार चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसने अपने आप को भी खत्म कर लिया।…

Pi7compressedn68628248317613788440063c56ab842d50d68937ea20de68bc7123403d80974bb87d6de1401f732adb1f0f

मुंबई में व्यक्ति ने अपने पूर्व प्रेमिका के ऊपर कई बार चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसने अपने आप को भी खत्म कर लिया। आरोपी ने रिश्ता खत्म करने और दूसरे के साथ संबंध होने के शक में इस वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय लड़के ने लड़की के ऊपर कई बार चाकू से अटैक किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस से मृतक की पहचान सोनू बरई के रूप में की है, जो कालाचौकी के अंबेवाडी इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहता था।

महिला की पहचान मनीष यादव के रूप में की गई है। बरई और मनीषा एक ही मोहल्ले में रहते थे और कुछ वर्षों तक उनके बीच प्रेम संबंध था। यह घटना शुक्रवार की सुबह 11:00 की है। जब दोनों अपने रिश्ते पर चर्चा कर रहे थे मनीष यादव तो सप्ताह पहले की अपने रिस्ता खत्म कर दिया था।


सोनू इस बात से काफी नाराज था और उसने अपनी जेब में रसोई का चाकू रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि कालाचौकी के दत्ताराम मार्ग पर स्थित विजय मिल के पास दोनों मिले जिसके बाद सोनू ने गुस्से में उसे चाकू मार दिया।

मनीषा किसी तरह पास के नर्सिंग होम में गई। बरई ने उसका पीछा किया और क्लिनिक के अंदर फिर से उसे चाकू मारा।


एसीपी मनीष यादव के चीखें सुनकर सड़क पर लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

बाद में उसे जेजे अस्पताल में भी शिफ्ट करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। वहीं सोनू बरई को केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कालाचौकी पुलिस घटनास्थल का पंचनामा कर रही है और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।