पहलगाम में आतंक मचाने के बाद बारामूला में आतंकियों ने घुसने का किया प्रयास, दो आतंकियों को सेना ने गोलियों से भूना

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब बारामूला में आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। इसी बीच ये आतंकी सेना की रडार पर आ गए…

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब बारामूला में आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की। इसी बीच ये आतंकी सेना की रडार पर आ गए और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

बताया जा रहा है की सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं सीमा पर कश्मीर के अंदर सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है। खुद गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर में इस समय मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


घुसपैठ की यह कोशिश मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के 24 घंटे से भी कम समय में की गई है। पहलगाम में आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।