अब अग्नि वीरों को CAPF और दिल्ली पुलिस के बाद अब रेलवे में भी मिलेगा आरक्षण, इन पदों पर होगी भर्ती

रेलवे ने अग्नि वीरों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अग्नि वीरों के रिटायरमेंट के बाद रोजगार के लिए उन्हें अवसर मिलेंगे। भारतीय रेलवे…

n7025478031772255847536813568db475a8abe65f6662b849330373754617a267f38ffcba13fdbf5458de5

रेलवे ने अग्नि वीरों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अग्नि वीरों के रिटायरमेंट के बाद रोजगार के लिए उन्हें अवसर मिलेंगे। भारतीय रेलवे और भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों और सेवारत कर सैन्य कर्मियों के लिए रिटायरमेंट के बाद करियर के मौके को और बेहतर बनाने के लिए सहयोग का ढांचा शुरू किया है।


रेलवे ने बतौर अग्निवीर चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद युवाओं को बड़ी राहत दी है। कॉपरेशन फ्रेमवर्क के जरिए पूर्व अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को दोबारा रोजगार के अवसर मिलेंगे। अग्नि वीरों के पहले बैच का कार्यकाल इस साल पूरा हो जाएगा। इसे देखते हुए CAPF और दिल्ली पुलिस भर्ती के बाद रेलवे भर्ती में आरक्षण मिलना बड़ी राहत साबित हो सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसका मकसद अग्नि वीरों और सेवारत सैन्य कर्मियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के अवसर बढ़ाना है जिससे वह आम नागरिक बनकर अच्छा जीवन व्यतीत कर सके


रेलवे के किन पदों पर मिलेगा आरक्षण का लाभ?
रेलवे ने साफ किया है कि लेवल-1, लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों पर भूतपूर्व सैनिकों व पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ मिलेगा, जो इस प्रकार है-


लेवल-1 पद (जैसे रेलवे के ग्रुप डी कैटेगरी के पद)
भूतपूर्ल सैनिकों को 20 प्रतिशत आरक्षण
पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण


लेवल-2 और उससे ऊपर के पद
भूतपूर्ल सैनिकों को 10 प्रतिशत आरक्षण
पूर्व अग्निवीरों को 5 प्रतिशत आरक्षण
पूर्व सैनिकों के लिए 14000 से आरक्षित पद
रेल मंत्रालय ने बताया कि 2024025 में, रेलवे भर्तियों में पूर्व सैनिकों के लिए 14,788 पद आरक्षित किए गए थे।

उनमें लेवल-1 में 6,485 पद, लेवल-2/ऊपर के पदों में 8,303 पद शामिल हैं। लेवल-1 (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) और लेवल-2/ऊपर के पदों पर भर्ती क्रमशः रेलवे भर्ती केंद्रों (आरआरसी) और रेलवे भर्ती बोर्डों (आरआरबी) के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं द्वारा की जाती है।


रेलवे में अब जल्द ही 5000 से अधिक पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी। रेल मंत्रालय ने नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक भारतीय रेलवे में संविदा के आधार पर पूर्व सैनिकों को पॉइंट्स मैन के रूप में भर्ती करने का फैसला किया है।

वर्तमान में जोनल और मंडल स्तर पर 5000 से अधिक लेवल वन पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अब तक 9 मंडलों में पॉइंट्स मैन की भर्ती के लिए संबंधित सेवा संगठनों के लिए समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर हो चुके हैं।


पॉइंट्समैन पदों पर 5000+ लेवल-1 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अब तक, 9 मंडलों ने पॉइंट्समैन की भर्ती के लिए संबंधित सेना संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।


हाल ही में दिल्ली पुलिस भर्ती में पूर्व अग्नि वीरों के लिए आरक्षण की विवेचना की गई थी। दिल्ली पुलिस में रिटायरमेंट के बाद अग्नि वीरों को 20% का आरक्षण लाभ मिलेगा। अग्नि वीरों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से छूट और आयु सीमा में 3 साल की भी छूट मिलेगी।


दिसंबर 2025 में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) के ग्रुप सी पदों पर पूर्व अग्निवीरों को मिलने वाला आरक्षण बढ़ाया गया है। पहले इन्हें 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता था, जिसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और आयु सीमा में भी छूट मिलती है।