राजपुर रोड बार में विवाद के बाद युवक को सिर में लगी गोली, आरोपी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

राजपुर रोड स्थित डायाब्लो बार एंड रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात एक मामूली विवाद के बाद गोली चल गई। एक युवक ने दूसरे युवक को सिर…

n67618330717548201663626c92960eb98918d98f574ed5b902587f24bfa261999d26524e6b3e69e1d6f8b0

राजपुर रोड स्थित डायाब्लो बार एंड रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात एक मामूली विवाद के बाद गोली चल गई। एक युवक ने दूसरे युवक को सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। घायल युवक बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने करीब चौदह घंटे के बाद आरोपी युवक को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि संभव गुरुंग अपने दोस्तों के साथ बार में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसका विवाद गौतम अहलावत और उसके साथियों से हो गया। विवाद बढ़ता गया और बार से बाहर निकलने के बाद हाथापाई भी हुई।

आरोप है कि गौतम अपनी कार से पिस्टल लेकर आया और फायर कर दिया। पुलिस ने बताया कि रात के वक्त हुई घटना के बाद आरोपी आसानी से इलाके से बाहर निकल गया। इससे पुलिस की चेकिंग पर सवाल उठ रहे हैं। घायल युवक के चाचा की तहरीर पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी की कार पर पीछे ‘प्रधान जी’ लिखा था, जो उसके परिवार से जुड़ी बात बताता है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रास्ते में नहर में पिस्टल फेंक दी थी। पुलिस फिलहाल पिस्टल की तलाश कर रही है।

घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।